भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का कद बढ़ा

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का कद बढ़ा

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का कद बढ़ा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल व शानदार रैली से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया (हापुड़) का कद बढ़ा है और भाजपाई गदगद है। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया अपनी पहली परीक्षा पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिमी उप्र में यह पहली जनसभा थी। जनसभा को संपन्न कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय अध्यक्ष के कंधों पर होती है। सतेंद्र सिसोदिया के कुशल प्रबंधन की वजह से रैली पूरी तरह से सफल हुई। उनके द्वारा की गई प्लानिंग और जनप्रतिनिधियों को दी गई जिम्मेदारी से सभा में भारी जन समूह उमड़ा। इससे भाजपा हाई कमान भी गदगद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow