गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने मांगा वोट

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने मांगा वोट

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने मांगा वोट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस अतरपुरा चौपला पर स्थित पंडित नेहरु की प्रतिमा के निकट धूमधाम से मनाया और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और शहर अध्यक्ष की अगुवाई में प्रमुख मार्गो पर कांग्रेसजनों ने तिरंगा यात्रा निकाली औऱ डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश की प्रगति के लिए कार्य किया है और सभी एक जुटता के साथ कांग्रेस को वोट करें। इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, नवरत्न त्यागी, अरविंद शर्मा, सुशील शास्त्री, खुर्शीद चावल वाले, सुखपाल गौतम, विक्की शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, बदरुद्दीन कुरैशी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow