सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर लगाई वस्त्रो की प्रदर्शनी

सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर लगाई वस्त्रो की प्रदर्शनी

सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर लगाई वस्त्रो की प्रदर्शनी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड के रमाबाई अम्बेडकर सिलाई केंद्र अनुज बिहार पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सिलाई केंद्र की बालिकाओं ने सिलाई प्रशिक्षण मे बनायें कपड़ो का प्रदर्शन किया। सेवाभारती के जिला मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन मे उपयोगी है। सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण के साथ साथ बालिकाओं मे देशभक्ति, परिश्रम, पुरुषार्थ करने के भाव भी विकसित करें, समय का सदुपयोग तथा सुनियोजन हमे प्रगति की ओर अग्रसर करता है। जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि यह समय नारी जागरण का है, महिलाएं शिक्षा, खेल, शिक्षण, सरकारी नोकरियों मे उच्च कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं,केन्द्र संचालिका सोनिका का पटका ओढाकर सम्मानित किया गया। नेहा, कोमल, अनिता, लक्ष्मी, दीपिका, अंशिका,नीतू,आँचल, खुशी, शीतल,अर्चना, वसुन्धरा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow