गढ़: भरभराकर नीचे आ गिरी छत, महिला समेत चार घायल

गढ़: भरभराकर नीचे आ गिरी छत, महिला समेत चार घायल

गढ़: भरभराकर नीचे आ गिरी छत, महिला समेत चार घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में एक कामगार के मकान की छत भड़भराकर नीचे आ गिरी जिसमें महिला समेत चार लोग दबकर घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव दोताई में अठसैनी वाले मार्ग पर कामगार अनवर अपने परिजनों के साथ रहता है जो कि रविवार की सुबह अपनी पत्नी फरहाना, बच्चे जैनब, अफ्फान और अन्य के साथ खाना खा रहा था। तभी गाटर पटिया का लेटर भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबने की वजह से अनवर की पत्नी और उसके बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां फरहाना की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर ग्राम प्रधान पति राशि चौधरी, गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। कामगार ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow