हापुड़: ताराचंद इंटर कॉलेज के सामने आग लगने से हड़कंप

हापुड़: ताराचंद इंटर कॉलेज के सामने आग लगने से हड़कंप

हापुड़: ताराचंद इंटर कॉलेज के सामने आग लगने से हड़कंप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ताराचंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक गोदाम में शुक्रवार की सुबह किन्हीं कारणों से आग लग गई। धुआं उठते देख राहगीरों में हड़कंप की स्थिति बन गई जिन्होंने संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया। धुआं इतना जबरदस्त था कि दूर से ही इसे देखा जा सकता था। इस दौरान आसपास का माहौल भी प्रदूषित हो गया।

हापुड़ देहात क्षेत्र में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सामने एक गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों की नजर गोदाम से उठते धुएं पर पड़ी तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow