यूपी में 12460 शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ

सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। चयनित 12460 शिक्षक-शिक्षिकाओं को आनलाइन विद्यालय आवंटन करने से पहले मानव संपदा पोर्टल पर विद्यालय,. नामांकित छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों के विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में 12460 शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ

यूपी में 12460 शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ

सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। चयनित 12460 शिक्षक-शिक्षिकाओं को आनलाइन विद्यालय आवंटन करने से पहले मानव संपदा पोर्टल पर विद्यालय,. नामांकित छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों के विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर 30 मई तक विवरण अपडेट करने को कहा है।

मानव संपदा पोर्टल पर विवरण अपडेट करने वाले बिंदुओं के संबंध में विस्तार से जानकारी बीएसए को पत्र में दी गई है। सचिव ने कहा कि बंद विद्यालय, एकल विद्यालय, ग्रामीण-नगर क्षेत्र में विद्यालय, शिक्षक की संख्या, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक की संख्या अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाना आवश्यक है। 30 मई तक जिन जिलों में पोर्टल पर विवरण अपेडट नहीं किया जाएगा, उन जनपदों में चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटन नहीं किया जाएगा। इस, स्थिति के लिए संबंधित जनपद के बीएसए जिम्मेदार माने जाएंगे।

सचिव ने इस कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए विवरण अपडेट करते समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यालय आवंटन करने के बाद किसी तरह की गड़बड़ी सामने न आए। नगरीय या ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय होने का अंकन सही किया. जाए। ध्यान रखा जाए कि विद्यालय में अब तक प्रवेश लिए छात्र- छात्राओं की सही संख्या अंकित करने के साथ कार्यरत सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की संख्या अंकित करने में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए।

* 30 तक शिक्षक-छात्र विवरण आवंटित करने का निर्देश

* तय समय में विवरण अपडेट न होने पर बीएसए होंगे जिम्मेदार

ALERTINJOB.COM क्या है:
ALERTINJOB एक ऐसी वेबसाइट हैं जहां पर आप रोजगार से जुड़ी ताजा अपडेट हासिल कर सकते हैं। सरकारी विभागों व अन्य कंपनियों द्वारा निकाली गई भर्तियां आप ALERTINJOB पर पा सकते हैं। ALERT IN JOB रोजगार की बेहतर अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों तथा विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों को जोड़ने का एक माध्यम है जहां विश्वसनीयता के साथ नौकरी से जुड़ी पोस्ट की जाती है। यहां आपको रोजगार से जुड़ी ताजा खबरों की जानकारी मिलेगी वह भी सबसे पहले। आप रोजगार से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप्प तथा टेलीग्राम पर भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको Whatsapp करना है : 9897153400 पर
ALERTINJOB.COM EHAPURNEWS.COM का ही एक हिस्सा है। JOB || ALERTINJOB || JOB ALERT || VACANCY || RECRUITMENTS || SARKARI NAUKRI || सरकारी नौकरी || जॉब || भर्ती || रोजगार || रोजगार के अवसर || alertinjob.com || JOB SEARCH || EHAPURNEWS, EHAPUR DIRECTORY, ALERT IN JOB एक ही फर्म का हिस्सा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow