JOB ALERT:- यूपी पुलिस में रेडियो विभाग में जल्द निकलेगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न पदों पर जल्द ही भर्तियां निकलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 2430 पदों पर भर्ती निकलेगी। यह भर्ती यूपी पुलिस के रेडियो विभाग में निकलेगी।

पुलिस महकमे में रेडियो विभाग एक अहम भूमिका अदा करता है जो सूचना को वायरलेस सेट के जरिए पुलिसकर्मियों तक पहुंचाता है। ऐसे में विभाग में कर्मशाला कर्मचारी, सहायक परिचालक और प्रधान परिचालक के पदों पर जवानों की भर्ती की जाएगी। कर्मशाला कर्मचारी के 120, सहायक परिचालक के 1374 और प्रधान परिचालकों के 936 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस में यह भर्ती 2022 में निकलनी थी लेकिन किसी कारणवश भर्ती अब निकली है जिसका युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। परीक्षा में आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता साइंस के साथ 12 वीं पास होना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow