दहेज में फॉर्च्यूनर ना मिलने पर महिला को घर से निकाला 

दहेज में फॉर्च्यूनर ना मिलने पर महिला को घर से निकाला 

दहेज में फॉर्च्यूनर ना मिलने पर महिला को घर से निकाला 

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को दिल्ली के रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर प्रताड़ित किया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली में कालीबाड़ी मंदिर में अशोक नागर से बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने महिला को प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow