सिंभावली मंडल से भाजपा ने पुन: राजीव पर जताया भरोसा

सिंभावली मंडल से भाजपा ने पुन: राजीव पर जताया भरोसा

सिंभावली मंडल से भाजपा ने पुन: राजीव पर जताया भरोसा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा नेता राजीव शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने सिंभावली मंडल में एक बार फिर से मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जिसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई जिसके चलते दोबारा मंडल अध्यक्ष बने राजीव शर्मा को बधाई देने वालों का ताता लग रहा है। गौरवतलब है भाजपा द्वारा संगठन में मंडल अध्यक्ष पद पर कुछ नए व संगठन के लिए पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने वाले कुछ पुराने कार्यकर्ताओं पर अपना भरोसा जताते हुए पार्टी की जिम्मेदारी सोपी है। सिंभावली मंडल में वर्ष 2019 में मंडल अध्यक्ष पद के जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा नेता राजीव शर्मा को एक बार फिर जिम्मेदारी मिली है। दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा ने संगठन में दोबारा से उन पर भरोसा जताया है जिस पर खडा उतरने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा एब ईमानदारी के साथ पूरा करना ही प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow