गढ़-अमरोहा के बीएसपी सांसद ने जानी किसानों की समस्या

गढ़-अमरोहा के बीएसपी सांसद ने जानी किसानों की समस्या

गढ़-अमरोहा के बीएसपी सांसद ने जानी किसानों की समस्या
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे  हाईवे पर किसानों के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 16वे दिन  गढ़मुक्तेश्वर - अमरोहा सांसद दानिश अली बुधवार को 16 वे दिन किसानों के बीच पहुंचे।कनिष्का वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह ने किसानों की समस्याओ से अवगत कराया। किसानों ने सांसद से कहा कि प्रशासन अधिकारियों द्वारा किसान को बिना सूचना के किसान की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया और जो कानून के तहत भूमि हाईवे के अंदर जा रही है उसका पूर्ण मुआवजा नहीं दिया जिसके विरोध मे किसान यहां पर गत 16 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन प्रशासन हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। किसानों ने सांसद से कहा कि किसानो की आवाज संसद मे उठा कर आप किसानों की समस्या हल करवाएं और सांसद दानिश अली ने किसानों को आश्वासन दिया कि मैं जितना भी होगा हर जगह आपकी आवाज उठाकर अधिकारियों से वार्तालाप करके आपकी समस्या को जल्द से जल्द हल कराने की पूरी कोशिश करूंगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन चल रहा है।
 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के  पश्चिमी प्रदेश प्रभारी प्रवक्ता एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी जिलाध्यक्ष चौधरी विरेश चौधरी चौधरी मनवीर सिंह राजपाल सिंह मास्टर अशोक और प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह चौधरी ओमपाल सिंह  सरदार बलविंदर सिंह अमरीक सिंह जयप्रकाश त्यागी आदि क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow