सीओ ने भीमनगर पुलिस चौकी के पिंकबूथ का उद्घाटन किया

सीओ ने भीमनगर पुलिस चौकी के पिंकबूथ का उद्घाटन किया

सीओ ने भीमनगर पुलिस चौकी के पिंकबूथ का उद्घाटन किया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत स्थित भीमनगर पुलिस चौकी के पिंकबूथ का रविवार को हापुड़ की  पुलिस उपाधीक्षक स्तुति सिंह ने रिबन काट कर उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिंकबूथ के लिए महिला मुख्य आरक्षी मुनेश देवी को पिंकबूथ प्रभारी भीमनगर बनाया गया है। यह महिला के सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का एक अंग है।  भीमनगर पुलिस चौकी से महिलाओं व लोगों को और अधिक सुरक्षा मिलेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow