पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन मनाया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर तहसील रोड पर राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला संरक्षक समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिवस जाट महासभा सैनी संगठन ब्राह्मण महासभा प्रजापति समाज जाटव संगठन अहेरिया समिति सैनी महासभा वाल्मीकि संघ समर्थ शिक्षा सेवा समिति कश्यप निषाद संघ त्यागी समाज वैश्य समाज संगठनों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर हर्षोल्लाह से मनाया जिसकी अध्यक्षता गढ़मुक्तेश्वर नक्का कुआं मंदिर के मुख्य महंत वराह गिरी महाराज ने एवं संचालन रोहित मल्होत्रा ने किया जिसमें मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के विधायक हरेंद्र तेवतिया रहे मुख्य अतिथि हरेंद्र तेवतिया ने कल्याण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला चढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ वक्त हर्षवर्धन शर्मा ने कहा बैरागी कल्याण सिंह जैसा नेता ना कभी हुआ ना कभी होगा जिन्होंने हिंदुत्व के लिए अपनी सरकार की कुर्बानी भी दे दी जाट। महासभा के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कल्याण सिंह सारे राष्ट्र के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और रहेंगे गढ़मुक्तेश्वरपुर अध्यक्ष बाबू कल्याण सिंह किसी एक बिरादरी के जाति के आदर्श नहीं थे। वह सभी के लिए बराबर थे उन्होंने सभी जाति धर्म का विकास किया  पिंकी त्यागी ने कहा की बाबू कल्याण सिंह जैसा विशाल हृदय शायद ही किसी नेता का देखने को मिलेगा राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष उमेश लोधी ने कहा के बाबूजी के राज में माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। नकल माफिया लुप्त हुए थे बाबूजी जैसी साफ छवि शायद ही किसी नेता की देखने को मिले हिंदू राष्ट्र सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी ने कहा की कल्याण सिंह मैं कभी भी किसी विरोधी का भी बुरा नहीं चाहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि आज जो हिंदुस्तान में राम मंदिर बनने की दीपावली 22 तारीख को मनाई जाएगी वह बाबू कल्याण सिंह जी की ही देन है जिसको सारा हिंदुस्तान कभी भी भूल नहीं पाएगा हिंदू हिंदू राष्ट्र सम्राट के नाम से बाबू कल्याण को देश में ही नहीं सारे राष्ट्र में जाना जाता है। इस मौके पर जाट महासभा के पिंकी त्यागी अध्यक्ष अशोक चौधरी ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर हर्षवर्धन शर्मा मोहित प्रजापति गोपाल ठाकुर सनोज दीपेंद्र कोयले वाले योगेंद्र लोधी विकास मास्टर राजकुमार कर्दम मदन सैनी राजू अहेरिया अतर सिंह सुशील वास्तवा कटारिया अंशुल मास्टर राजेंद्र नागर संजय शर्मा चंदर श्रीवास्तव राम अवतार राजोरा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow