कांग्रेस 30 जनवरी को निकालेगी ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस 30 जनवरी को निकालेगी ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस 30 जनवरी को निकालेगी ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जकरिया मनसबी ने फताया कि 30 जनवरी को हापुड ब्लॉक में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही हैं जो कि भडंगपुर से शुरू होकर ग्राम गढ़ी, बछलौता, सिमरौली, बड़ौदा सिहानी होते हुए नेहरू चौक पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान आने वाले धार्मिक स्थानों के कांग्रेस जन दर्शन करेंगे और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। न्याय यात्रा में प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। 30 जनवरी की न्याय यात्रा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी ने रविवार को दर्जनों ग्रामों का दौरा किया और अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, अमरनाथ शर्मा प्रधान, राजीव शर्मा, शिवहरि शरण, पवन कुमार राणा, रवि शर्मा, हरिओम शर्मा, गजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow