डीकेजी परिवार ने किया वरिष्ठजनों का अभिनंदन

डीकेजी परिवार ने किया वरिष्ठजनों का अभिनंदन

डीकेजी परिवार ने किया वरिष्ठजनों का अभिनंदन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ 28 जनवरी आज मिलन पार्टी हाल में डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार के तत्वावधान में वरिष्ठजनों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समारोह अध्यक्ष कुमुद कुमार मित्तल द्वारा नटराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गायत्री मंत्र का पाठ किया गया। नवम्बर-दिसंबर-जनवरी में जिन सदस्यों के जन्मदिन पडते है, उनका जन्मदिन मनाया गया तथा सामूहिक फोटोग्राफ के साथ तुम जियो हजारों साल... का गायन हुआ। सभी ने इन सदस्यों का फूलों की वर्षा करके श्री राम के नारों से इनका अभिनन्दन किया। तत्पश्चात संयोजक सत्य प्रकाश गर्ग ने अपनी रिपोर्ट पढ़कर सुनाई तथा बीते समय में किये गये कार्यों का तथा भविष्य में किये जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया।

वरिष्ठ सदस्य डा0 के पी सिंह ने अध्यात्म पर विचार प्रगट करते हुए कहा कि समाज सेवा तथा जन हित के कार्य करने वाला व्यक्ति इच्छा मृत्यु का वरदान स्वतः की पा जाता है। श्री राम आसरे गोयल ने न केवल काव्य पाठ किया बल्कि अध्यात्म के ऊपर भी कुछ बीती घटनाओं का भी स्मरण कराया जिन्हे सुनकर कोई भी व्यक्ति अध्यात्म की ओर उन्मुख हो जायेगा। सुनीता स्वामी, अशोक शर्मा, जय भगवान कौशिक ने वातावरण को रामधुन गाकर राममय कर दिया। पिलखुवा से आये कवि अशोक गोयल ने अपनी ओजस्वी वाणी में जो रामधुन सुनाई तथा श्री राम के नारे लगवायें उसने वातावरण को भगवान राम मय बना दिया। अरूण अग्रवाल, एन एस प्रेमी, नरेश कुमार बिजौली वाले ने आपने हास-परिहास से वातावरण को मनोरंजन से भरपूर कर दिया। मुख्य वक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल ने वरिष्ठ जनों के बारे में कुछ ऐसे दृष्टांत दिये जिनसे समाज की गिरती हुई स्थिति बड़ी भयावह लगती है। डीकेजी परिवार के 5 सदस्यों या उनके परिजनों की मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अंत में के पी सिंह आर्य ने शांति पाठ किया तथा राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह समाप्त हुआ।

इस अवसर पर रामनारायण जिंदल, नरेश कुमार शर्मा, रामानन्द शर्मा, सुनीता स्वामी, अनिल स्वामी, गुलचरण, नरेश चन्द, प्रमोद गुप्ता, के पी सिंह आर्य, अनिल कुमार शर्मा, डा0 के पी सिंह, योगेन्द्र गोयल, रामाआसरे गोयल, विश्वजीत, वीरेन्द्र सर्राफ, रवि प्रकाश, अरूण अग्रवाल, मूलचन्द मंगल, आनन्द गुप्ता, मुकुट बंसल, ब्रजेश, दिनेश, ओमप्रकाश, एस पी शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, डालचन्द, अशोक, अनुज, जयभगवान, लक्ष्मी नारायण, गोविन्द, सुनील गर्ग, कुमुद, चेतन प्रकाश, दया प्रकाश, कृष्ण कुमार, लख्मी चन्द, सुशील, राज कुमार, जगदीश, मूलचन्द, ललित आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow