किसानों ने टोल टैक्स पर किया हंगामा

किसानों ने टोल टैक्स पर किया हंगामा

किसानों ने टोल टैक्स पर किया हंगामा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टोल प्लाजा पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया और किसानों के वाहनों को टोल से निशुल्क निकालने की मांग की। इसके बाद टोल टैक्स के प्रबंधक और छिजारसी पुलिस ने किसान नेताओं को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।

बुधवार को किसान नेता टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए टोल टैक्स पहुंचे। इस दौरान किसानों ने कहा कि उनके वाहनों को निशुल्क निकाला जाए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे किसानों को किसी तरह अधिकारियों ने शांत कराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow