गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

जनपद की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया तथा परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने रंगीन गुब्बारे छोड़ कर समारोह का शुभारंभ किया। पुलिस लाइंस में निकाली पुलिस परेड एकता, अनुशासन और तत्परता का संदेश दे रही है।

हापुड़ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow