संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी और अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण समस्याओं को समाधान किया जाए।

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील में फरियादियों की फरियाद सुनी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीएफओ संजय कुमार मल्ल, सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में एसडीएम सुनीता सिंह ने अधिकारियों के साथ मिलकर फरियादियों की फरियाद सुनी और समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी के साथ धौलाना तहसील में भी समस्याएं सुनी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow