गांधी जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गांधी जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गांधी जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र होकर गांधी जी को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल व ब्लाक कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, पवन कुमार, सीमा शर्मा, भरत लाल शर्मा,अरविंद शर्मा, मानवी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को यह संदेश दिया कि अंहिसा के मार्ग पर चलकर विश्व में शांति स्थापित हो सकती है और उनके आदर्शों का अनुसरण करके ही विघटनकारी तत्वों को कुचला जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow