धौलाना में पांच दर्जन ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

धौलाना में पांच दर्जन ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

धौलाना में पांच दर्जन ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना क्षेत्र के कई गांव में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकेट द्वारा करीब पांच दर्जन ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। गॉव सिवाया गेट नन्दपुर से लेकर तहसील धोलाना व ब्लाक परिसर तक यात्रा निकाली गई। इसी के साथ ध्वजारोहण किया गया। ट्रैक्टर के साथ हाथों में तिरंगा लेकर किसान यूनियन टिकेट कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति की धुन पर सभी भारत माता की जयकारों के साथ इलाका देश भक्ति के रंग से रंग गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रही। धोलाना तहसील अध्यक्ष रविंद्र कुमार नत्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तिरंगा यात्रा किसानों को एकजुट होने के लिए निकाली गई है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रविंद्र कुमार नत्थी, महासचिव गौतम, तहसील उपाध्यक्ष राजकुमार सिसोदिया, राजवीर सिंह वह अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow