ड्यूटी पर जा रही दो महिलाओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

ड्यूटी पर जा रही दो महिलाओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

ड्यूटी पर जा रही दो महिलाओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर सोमवार की सुबह ड्यूटी पर जा रही दो महिलाओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जिससे दोनों महिलाओं के परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पिलखुवा के रमपुरा निवासी कन्हैया ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी सोमवार को मायके में आयोजित शादी से शामिल होकर सीधे ड्यूटी पर जा रही थी। रिलायंस रोड पर एक फैक्ट्री में लक्ष्मी ड्यूटी करती थी जो कि अपनी सहेली बीना पत्नी मनोज निवासी बजेड़ा खुर्द पिलखुवा के साथ जा रही थी। जैसे ही दोनों रिलायंस रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow