जैन समाज की महिलाओं ने की बुजुर्गों की सेवा

जैन समाज की महिलाओं ने की बुजुर्गों की सेवा

हापुड,सीमन (ehapurnews.com): महिला जैन समाज  हापुड की महिलाओ ने अध्यक्षा रेणुका जैन, महामंत्री प्रगति जैन, कोषाध्यक्ष रेखा जैन की अगुवाई मे गांव दौमी स्थित वृद्धाश्रम पहुंच कर बुजुर्गो को खाने पीने की वस्तुए, गर्म कपड़े, इन्वर्टर भेंट किया। महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के सम्मानित सदस्य है उनको जीवन के अन्तिम समय मे किसी प्रकार का अभाव नहीं होना चाहिए। उनकी आवश्यक मदद करना बहुत पुण्य का कार्य है। सोनू जैन, अनीता जैन, सरोज जैन, मनजू जैन, प्रभा जैन, मगन जैन आदि शामिल रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow