गढ़ में भाजपा की चुनाव संचालन समिति ने की बैठक 

गढ़ में भाजपा की चुनाव संचालन समिति ने की बैठक 

गढ़ में भाजपा की चुनाव संचालन समिति ने की बैठक 

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर नगर में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया के फार्म हाउस पर लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अमरोहा लोकसभा संयोजक बिजेन्द्र चौधरी व मुख्य वक्ता के रूप में अमरोहा लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ शिवकुमार एवं संचालन गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा संयोजक भाजपा जिला मंत्री राहुल उपाध्याय ने किया।
बैठक में अमरोहा लोकसभा संयोजक बिजेन्द्र चौधरी ने समस्त पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी को समझाते हुए अपने कार्य के लिए सक्रिय हो जाये और सभी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे।
अमरोहा लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया ने कहा कि सभी पदाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर जाकर बूथ पर बैठक करना शुरू कर दे। सभी प्रवास करने की योजना बनाएं और उन्होंने विभिन्न विषयों पर सभी से विस्तार से चर्चा भी की। बैठक में इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकुर सिरोही, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, राहुल उपाध्याय, विधानसभा मीडिया सहप्रभारी रोहित मल्होत्रा, विधायक प्रतिनिधि मनोज मलिक, सरकारी योजना संयोजक अमित गुप्ता, सोशल मीडिया सहसंयोजक योगेन्द्र राजपूत, महिला सम्पर्क प्रमुख डॉ बीना चौहान, सिम्भावली मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा, अमरोहा लोकसभा विस्तारक अनुराग दुबे, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा विस्तारक शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow