हापुड़ में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

हापुड़ में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

हापुड़ में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को हापुड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। यह यात्रा हापुड़ तहसील के गांव सिमरौली से शुरु हुई औऱ गांव भड़ंगपुर, बड़ौदा सिहानी से होते हुए हापुड़ के नेहरु चौक पर समाप्त हुई।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ब्लाक अध्यक्ष जकरिया मनसबी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस झंडा लेकर गांव सिमरौली में एकत्र हुए औऱ भारत जोड़ों न्याय यात्रा शुरु की। यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर आयोजित की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से सत्तारुढ़ दल घबरा गए है और यात्रा में व्यवधान पैदा कर रहे है। असम प्रांत में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकद्दमे इसके उदाहरण है।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब , अरुण वर्मा (राजा), सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, सुबोध शास्त्री, देवेंद्र कुमार, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, सावन चौधरी, अब्दुल कलाम, भरतलाल शर्मा, निसार खान, मुजम्मिल, शाएदा, रूमी जेहरा, हरीश गर्ग, आई सी शर्मा, अंकुर अग्रवाल, जस्सा सिंह, शिवम, अनूप कर्दम, यश, सविता गौतम, जितेंद्र अग्रवाल, वाइके शर्मा, जाहिद हुसैन, कुसुमलता, रविंद्र गुर्जर, जोगेंद्र तोमर आदि लोग मौजूद रहे.!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow