हापुड़ में जन्मे हनी ने पत्नी संग बीएसएफ की महिला टुकड़ी को किया प्रशिक्षित

हापुड़ में जन्मे हनी ने पत्नी संग बीएसएफ की महिला टुकड़ी को किया प्रशिक्षित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तगासराय निवासी दंपति ने गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित सीमा सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी को प्रशिक्षण दिया है। परेड का मुख्य हिस्सा सीमा सुरक्षा बल का दस्ता भी होता है। बताते चलें कि तगासराय में जन्मे सीमा सुरक्षा बल के प्रहरी हनी त्यागी और उसकी नवविवाहिता पत्नी शालु त्यागी सीमा सुरक्षा बल टेकमपुर ग्वालियर में सेवारत है। दिल्ली के छावला नजफगढ़ कैंट में दंपति ने तैयारी कराई हैं। हनी के पिता रवि कुमार ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिलेवासियों के लिए यह गर्व का विषय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow