दो वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोरों पर शिकंजा कसा जिनके कब्जे से तमंचा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोरी करते हैं।

जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात थाने में तैनात दरोगा शरद यादव पुलिस बल के साथ दोयमी असौड़ा मार्ग पर पीर के पास चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए तो लोगों को रुकने का इशारा किया। जब पुलिस ने चेकिंग की तो पता चला कि यह दोनों बाइक चोर है जिनके नाम बिलाल पुत्र महबूब तथा फिरोज उर्फ बूरा पुत्र मुनसफ निवासीगण गांव नेकपुर मुरादनगर गाजियाबाद है जिनसे पुलिस ने बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिलाल बागपत के चांदीनगर से वांछित चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow