कड़े कोहरे में निकली तिरंगा यात्रा

कड़े कोहरे में निकली तिरंगा यात्रा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के कई गांवों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़े भी सड़कों पर उतरे और तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति की धुन पर सभी थिरकते हुए नजर आए। इस अवसर पर भारत माता की जय के जयकारों के साथ इलाका देश भक्ति के रंग में रंग गया। शुक्रवार की सुबह कड़ाके की सर्दी और जबरदस्त कोहरा भी इन सभी का मनोबल नहीं गिरा पाया। बच्चे सुबह इकट्ठा हुए और तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow