गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई हापुड़ की विदुषी

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई हापुड़ की विदुषी

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई हापुड़ की विदुषी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के नवीकरीम मोहल्ला निवासी विदुषी ने 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेकर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। एसएसवीपीजी कॉलेज की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा विदुषी को इस अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। एसएसवी पीजी कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव अमित कुमार जॉनी ने बताया कि एसएसवी पीजी कॉलेज के इतिहास में विदुषी पहली कैडेट है जिसका कर्तव्य पथ पर एनसीसी की कंटिजेंट में परेड करने के लिए चयन हुआ है।

विदुषी की मां अरुणा ब्यूटीशियन का कार्य करती है जिन्होंने एकल अभिभावक के रूप में विदुषी का पालन पोषण किया है। विदुषी को कर्तव्य पथ पर देख उसकी मां की खुशी का ठिकाना ना रहा। इस अवसर पर विदुषी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow