अजगर निकलने से मचा हड़कंप

अजगर निकलने से मचा हड़कंप

अजगर निकलने से मचा हड़कंप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से क्षेत्र में दहशत मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ कर सुरक्षा स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।आपको बता दें कि खेतों पर काम कर रहे लोगों की नजर बुधवार की रात 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीण इकट्ठा हुए और अजगर को पकड़ने का प्रयास करने लगे। रात के समय अजगर को पकड़ने में स्थानीय लोगों को चुनौती का सामना करना पड़ा। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow